Deogarh News: नि:शुल्क हृदय जांच शिविर में 35 मरीजों की जांच
देवघर, सितम्बर 8 -- Deogarh News: रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर और पीयरलेस हॉस्पिटल कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कॉलेज रोड स्थित निशांत क्लिनिक में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कोलकाता से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मैनाक चटर्जी ने फीता काटकर किया। शिविर में 35 हृदय रोगियों की जांच की गई। इस दौरान मरीजों को हृदय रोग से बचाव, सावधानियों एवं स्वस्थ जीवनशैली को लेकर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। मधुपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, मधुपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती ने भी शिविर में पहुंचकर अपनी हृदय जांच कराई। शिविर में चिकित्सकीय सलाह के आधार पर नि:शुल्क ईसीजी आदि जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समय रहते हृदय संबंधी समस्याओं की पहचान कर लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.