देवघर, जुलाई 9 -- Deogarh News: देवघर। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीया किशोरी ने अपने ही रिश्तेदार पर छेड़खानी, जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी की मांग की है। किशोरी ने जानकारी दी है कि घटना 7 जुलाई देर रात की है। वह मां के साथ घर में सो रही थी। उसी दौरान शौचालय जाने के लिए कमरे से बाहर निकली। आरोप है कि तभी उसके रश्तेदार ने पकड़ लिया और बाल पकड़कर जबरन खींचते हुए छत की ओर ले जाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: स्कूल से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्जघटना का विवरण किशोरी के विरोध करने पर भी आरोपी नहीं रुका। आवेदन के अनुसार, किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर शोर मचाया। शोर सुनकर मां बाहर निकली। उसके बाद परिवार की एक अन्य सदस्य...