देवघर, नवम्बर 15 -- Deogarh News: सारठ। सारठ थाना के एक गांव निवासी लड़की के पिता ने पड़ोस के एक गांव के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की शिकायत की है। नाबालिग के पिता ने बताया कि सोशल मीडिया व मोबाइल के माध्यम से उनकी बेटी से संपर्क कर बहला-फुसलाकर अपने घर भगा ले गया था। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी मिलने पर नाबालिग बेटी को उनके घर से बरामद कर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है। वहीं थाना पहुंचे आरोपी युवक के परिजनों का कहना है कि लड़की स्वयं उसके घर गई थी। उसके बाद उनलोगों ने स्वयं लड़की के परिजनों को जानकारी दी थी। इधर पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन व दोनों पक्ष के लोगों से मामले की पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...