देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के पास से देशी कट्टा बरामद होने के मामले में एसआई अमर कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में एसआई ने बताया कि वह गुरुवार को क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल पर सूचना दी कि एक किशोर देशी कट्टा लेकर गांव में घूम रहा है और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और किशोर को निरुद्ध कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने लोहे से बना एक देशी कट्टा बरामद कर जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पुनासी डैम से मिला देशी कट्टा लेकर गांव पहुंचा नाबालिग, पुलिस ने किया निरुद्ध पूछताछ में किशोर ने पुलिस को बताया कि वह पुनासी डैम घूमने गया था। वहां पत्थर के किनारे उसे देशी कट्टा पड़ा मिला, जिसे ...