Deogarh News: नशा मुक्ति केंद्र में अमानवीय व्यवहार की पुलिस से शिकायत
देवघर, जुलाई 25 -- Deogarh News: देवघर। जसीडीह थाना के डाबर ग्राम अवस्थित एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 13 वर्षीय किशोर अक्षय केसरी की संदिग्ध मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार देर रात जसीडीह पुलिस ने केंद्र में रह रहे छह लोगों को सदर अस्पताल लाकर स्वास्थ्य जांच करायी। अस्पताल पहुंचने के बाद सभी ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक के खिलाफ पुलिस को कई जानकारी दी। सभी ने बताया कि केंद्र में उनके साथ रोजाना मारपीट की जाती है। कई बार अमानवीय व्यवहार भी किया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि परिजनों ने नशे की लत छुड़ाने की उम्मीद में पैसे देकर उन्हें उक्त नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन वहां इलाज के नाम पर प्रताड़ना दी जाती है। आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर डंडे और पाइप से पिटाई की जाती है। विरोध करने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.