Deogarh News: नववर्ष में मधुपुर को नये रेलवे स्टेशन की सौगात
देवघर, सितम्बर 9 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर-गिरिडीह रेल मार्ग पर नवाब मोड़ के पास बन रहा नया मधुपुर स्टेशन और बाईपास रेल परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे के प्रयास नया मधुपुर स्टेशन और बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। मधुपुर स्टेशन के विकास, विभिन्न ट्रेनों के आवागमन को लेकर निरंतर कार्य कराया जा रहा है। मधुपुर का नया रेलवे स्टेशन 2027 मध्य तक पूरा होने की संभावना है। रेलवे के अनुसार मधुपुर बाईपास रेल लाइन खंड की लागत 140.01 करोड़ है जबकि पूरे लिंकिंग प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 281 करोड़ है। वर्तमान में आदर्श स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है और रेल पटरियां बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इस साल के अंत या नए साल में इलाके के लोगों को एक नया स्टेशन मिल सकता है। नामकरण अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.