देवघर, नवम्बर 9 -- जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट Deogarh News: कुंडा थाना क्षेत्र के नरही पकरिया गांव में सोमवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दिन करीब दो बजे जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इस दौरान लाठी-डंडे समेत अन्य चीजों से एक-दूसरे पर हमला किया गया। मारपीट में एक पक्ष के बिंदेश्वरी पंडित, दीपक पंडित, राखी पंडित स...