देवघर, सितम्बर 29 -- Deogarh News: मधुपुर। नगर परिषद ने शहरवासियों को बड़ी सुविधा देते हुए होल्डिंग टैक्स, जल कर और ट्रेड लाइसेंस शुल्क के भुगतान की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कु ने बताया कि गत 28 सितंबर सोमवार से नगर परिषद से संबंधित इन सभी प्रकार के कर और शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

ऑनलाइन भुगतान की सुविधा फिलहाल जन सुविधा केंद्र में ऑफलाइन भुगतान की सुविधा बंद है। ऐसे में परिषद की ओर से डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए नागरिकों के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की जा रही है। नगर परिषद की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार अब शहरवासियों को होल्डिंग टैक्स, जल कर या ट्रेड लाइसेंस शुल्क जमा करने के लिए बार-बार नगर परिषद कार्यालय का चक्कर लगाने क...