देवघर, अक्टूबर 7 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि देवघर के नंदन पहाड़ अवस्थित एसबीआई एटीएम चोरी मामले में पुलिस को बुधवार को चोरी गई एटीएम मशीन का मॉनिटर स्क्रीन देवीपुर प्रखंड के एम्स रोड अवस्थित रामुडीह-तिलजोरी मोड़ के पास से बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद देवीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मॉनिटर स्क्रीन जब्त कर थाना ले गई। इससे पहले पुलिस ने चितरपुर स्थित एक निर्माणाधीन चहारदीवारी के अंदर से एटीएम मशीन के टूटे हुए हिस्से बरामद किए थे। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने एटीएम मशीन को उखाड़कर देवीपुर क्षेत्र में लाने के बाद गैस कटर से काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ली और अलग-अलग स्थानों पर मशीन के हिस्सों को फेक दिया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: देवीपुर में गैस कटर से काट एटीएम मशीन से निकाली नकदी मॉनिटर स्क्रीन मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज...