देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: देवघर। जैन मंदिर देवघर में आयोजित दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन मंगलवार को उत्तम तप धर्म का पूजन हुआ। इसका प्रथम अभिषेक व शांतिधारा डॉ. आनंद जैन व आशीष जैन ने किया। अभिषेक व शांतिधारा के बाद आरती, सामूहिक पूजन, दशलक्षण पूजन, उत्तम तप धर्म पूजन, निर्वाण क्षेत्र पूजन बड़ी, स्वयंभू स्तोत्र पाठ एवं शाम में आरती की गई। यह भी पढ़ें- पर्युषण पर्व के सातवें उत्तम तप धर्म का किया गया साधनाउत्तम तप धर्म का महत्व वहीं शास्त्र वाचन करते हुए पंडित ज्ञानचंद्र जैन ने उत्तम तप धर्म के बारे में बताया कि इच्छाओं पर पूर्ण नियंत्रण (अंकुश ) कंट्रोल ही तप है। इच्छा निरोधास्तप: अर्थात इच्छाओं का निरोध करना ही तप है, अर्थात इंद्रियों के विषय विकारों को हटाकर, विजय पाना ही उत्तम तप धर्म है। मनुष्य को जीवन धैर्य और संयम से ऊपर उ...