देवघर, जुलाई 25 -- Deogarh News: करौं,प्रतिनिधि। बाजार क्षेत्र में चेचक, हैजा, डायरिया, कोलेरा आदि बीमारियों से निजात पाने को लेकर बरसों से आयोजित होने वाली माता शीतला पूजा शनिवार को धूमधाम भक्तिमय वातावरण में धर्मराज मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।स्थानीय लोगों का जुटान करौं बाजार में वर्षों से विभिन्न रोगों के से बचाव को लेकर होने वाली वार्षिक शीतला पूजा में करौं बाजार एवं आसपास के लोगों का जुटान हुआ l धर्मराज मंदिर परिसर में शीतला पूजा कब से शुरू हुआ, इसका कोई प्रमाण नहीं है l लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि जब से पूजा शुरू की गई, उस वर्ष बाजार क्षेत्र में डायरिया, हैजा, चेचक आदि बीमारी फैला था l तभी से बाजार के लोगों द्वारा प्रतिवर्ष माता शीतला की वार्षिक पूजा आयोजित की जा रही है lपूजा विधि विधान शीतला पूजा के अवसर पर पंडितों द्वारा 501...