देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: चितरा के ठाढ़ी पंचायत अंतर्गत धमना गांव स्थित प्राचीन विषहरण बाबा दुबे मंदिर में सोमवार को वार्षिक पूजा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा दुबे से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। संध्या बेला में मंदिर के पुरोहित चंद्रशेखर पांडेय ने वैष्णव पद्धति के अनुसार पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वार्षिक पूजा संपन्न कराई। पूजा के दौरान पूरा मंदिर परिसर शंखध्वनि और जयकारों से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: करौं : सालतर वार्षिक दुबे पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पूज...