Deogarh News: धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद दो संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार
देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद नगर पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं, वीडियो में कथित रूप से खुद को एक गिरोह का सदस्य बताने वाले मुख्य युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर वीडियो की सत्यता और इसके प्रसारित होने के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवक ने खुद को बाबा परिहस्त गिरोह का सदस्य बताते हुए खुद को 'बॉस' बताया। वीडियो में युवक ने हाल में हुई एक गोलीकांड की घटना में अपनी भूमिका होने का दावा किया। साथ ही उसने दो अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के नाम का भी उल्लेख किया। वीडियो में जमीन की खरीद-बिक्री के मामलों में कमीशन दिए बिना काम नहीं होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.