देवघर, अगस्त 22 -- Deogarh News: चितरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, गाली-गलौज, छिनतई और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 19 नामजदपुलिस की कार्रवाई दोनों पक्षों की ओर से चितरा थाना में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में काउंटर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम पक्ष के ठाढ़ी निवासी अशोक कुमार सिंह ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि पड़ोस की महिलाओं के साथ गाली-गलौज किए जाने की सूचना मिलने पर वह चितरा से अपने घर पहुंचे थे।अशोक कुमार सिंह का आरोप इसी दौरान पड़ोसी रामकिशोर भोक्ता, दीपक कुमार भोक्ता, अहिल्या देवी सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि रॉड और ...