Deogarh News: धनबाद-पटना इंटरसिटी में शराब की खेप जब्त, बिहार में तस्करी की आशंका
देवघर, अक्टूबर 29 -- जसीडीह स्टेशन पर विदेशी शराब जब्त Deogarh News: जसीडीह। पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए निर्धारित विदेशी शराब की खेप धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से बरामद होने के बाद बिहार में अवैध ढुलाई की आशंका गहरा गई है। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आरपीएफ और अपराध खुफिया शाखा (सीआइबी) की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या- 13331 अप के बी-2 एसी कोच में तलाशी के दौरान सीट के नीचे रखे लावारिस ट्रॉली बैग से 16.2 लीटर विदेशी शराब जब्त की। बैग से ऑफिसर्स चॉइस एलीट व्हिस्की के 180 मिलीलीटर वाले 90 पाउच मिले। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 12,600 रुपए बताई गई है। हालांकि, बैग पर किसी यात्री ने अपना दावा नहीं किया, इसलिए शराब किसकी थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को ऑपरेशन सतर्क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.