देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: देवघर के को-ऑपरेटिव कार्यालय में कार्यरत 50 वर्षीय सहकारिता पदाधिकारी नीलम सुभाषिनी टोप्पो की मौत के मामले में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। वह बमपास टाउन स्थित एक निजी स्कूल के समीप किराये के मकान में अकेली रहती थीं। मंगलवार से लगातार फोन करने के बावजूद जब उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला और मोबाइल बंद बताने लगा, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। बुधवार देर शाम एक परिचित के उनके किराये के मकान पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की ...