देवघर, अगस्त 18 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि देवघर-मोहनपुर बायपास रिखिया थाना क्षेत्र के शुक्राहाट पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को दो कार में टक्कर होने के बाद एक अनियंत्रित कार चालक ने सड़क किनारे स्थित एक पेड़ में धक्का मार दिया। जिससे गाड़ी में सवार पांच में तीन व्यक्ति घायल हो गए। वहीं दूसरी कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी रिखिया थाना को होने पर दलबल के साथ थानेदार मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। सभी का इलाज कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है। चोट के अलावा किसी भी लोगों को खून नहीं निकला है। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया है। घटना का शिकार बिहार के बेगूसराय निवासी सरस्वती देवी ने बताया कि देवघर से बासुकीनाथ जा रहे थे। उसी क्रम में स...