देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर से देवघर की ओर जा रहे एक टोटो को गुरुवार को देवीपुर बाइपास मोड़ के समीप तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो सड़क से नीचे जाकर पलट गया, जिससे उसमें सवार चालक और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को टोटो से बाहर निकाला और अन्य दूसरे टोटो के सहायता से इलाज के लिए देवघर एम्स भेजा।घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टोटो को अपने कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Chapra News: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल वहीं, हादसे के बाद चालक अर्टिगा कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन की पह...