Deogarh News: देवीपुर के पेशरपुर जंगल में तीन साइबर ठग गिरफ्तार
देवघर, नवम्बर 28 -- Deogarh News: देवघर। साइबर थाने की पुलिस ने देवीपुर के पेशरपुर जंगल में छापेमारी कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपियों में बेलाल अंसारी (बसमता, सोनारायठाढ़ी), विकास दास और सिकंदर दास (दोनों जमुनिया, देवीपुर) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार साइबर ठग पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर एपीके फाइल भेज कर लोगों के मोबाइल का एक्सेस ले लेते थे और खाते से सारे पैसे निकाल लेते थे। साथ ही ऑनलाइन पेमेंट कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देकर उनसे गोपनीय जानकारी लेकर खाते से पैसे निकाल लेते थे। छापेमारी टीम में साइबर थाने की इंस्पेक्टर संतोष कुमार मंडल और देवीपुर थाने के दरोगा प्रशांत कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.