देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: देवीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला परिवहन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का गुरुवार को सफलतापुर्वक समापन हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूरी करायी। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रखंड स्तर पर ही सुविधा मिलने से जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ा। शिविर के पहले दिन से ही लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। लाइसेंस बनवाने के लिए सुबह से ही आवेदकों की लंबी कतार लगी रही। अधिक संख्या में आवेदन आने के कारण दोनों दिनों के सभी स्लॉट पहले ही भर गए थे, जिससे कई इच्छुक लोगों को आवेदन का अवसर नहीं मिल सका। यह भी पढ़ें- Deogarh News: देवीपुर में दूसरे दिन भी लगा प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंपअभ्यर्थियों की ...