देवघर, सितम्बर 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर मोड़ के समीप गुरुवार को एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर देवीपुर पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। करीब तीन बजे शुरू हुए अभियान से सड़क पर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की और चालकों से आवश्यक कागजात की जानकारी ली। जांच के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस देखा। इसके अलावा संदेह के आधार पर कई वाहनों की डिक्की खुलवाकर भी जांच की गई। पुलिस ने बाइक, चारपहिया समेत अन्य वाहनों को रोककर बारिकी से जांच की। इस दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। एंटी क्राइम अभियान के दौरान पुलिस ...