देवघर, अगस्त 8 -- Deogarh News: देवीपुर। देवीपुर प्रखंड कार्यालय में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के दौरान हंगामा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, कार्यालय घुसकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के आवश्यक कागजात फाड़ने तथा प्रखंड कर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में देवीपुर थाना में एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जनसेवक रोहित कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कमरुल अंसारी, उम्र- 30 वर्ष, पिता- जलील अंसारी, ग्राम- कठघरी निवासी के विरुद्ध शिकायत की गई है। पुलिस ने बताया है कि कांड संख्या- 98 व 99/2026 काउंटर केस दर्ज कर मामले में छानबीन कर रही है।

घटना का विवरण अन्य प्रखंड कर्मियों ने बताया है कि आरोपी युवक प्रखंड कार्यालय घुसकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया, कार्यालय के दस्तावेज फाड़ दिए तथा कर्मी के साथ मार...