देवघर, सितम्बर 21 -- Deogarh News: बाबानगरी में तेजी से बढ़ रहे पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में चाणक्य इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ। उद्घाटन समारोह में शिक्षा, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, सामाजिक क्षेत्र एवं शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित वर्गों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड की पूर्व मंत्री सह जामा विधायक लुईस मरांडी, विशिष्ट अतिथि आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. डी तिवारी, उपमहापौर टिप चटर्जी तथा आचार्य प्रदीप कौशिक महाराज थे। डॉ चन्द्रनिलव ने सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा वैद्यनाथधाम, एयरपोर्ट, बेहतर कनेक्टिविटी, एम्स तथा होटल-रेस्टोरेंट और पर...