देवघर, अक्टूबर 27 -- सोशल मीडिया पर तस्वीरों के दुरुपयोग की शिकायतें Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवघर में साइबर अपराध का चेहरा तेजी से बदल रहा है। कभी बैंक खाते से रुपए उड़ाने वाले साइबर अपराधी अब सोशल मीडिया पर तस्वीरों का दुरुपयोग कर लोगों को डराने, ब्लैकमेल करने और महिलाओं व युवतियों की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने के आरोपों को लेकर भी चर्चा में हैं। निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने से लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने तक की शिकायतें डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 15 दिनों में सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल करने से संबंधित 150 से अधिक आवेदन दिए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, 1 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच साइबर अपराध में सं...