देवघर, अक्टूबर 9 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि देवघर-जसीडीह-रोहिणी रेल बाईपास रेल लाइन शुक्रवार को परिचालन के लिए एक नया रास्ता खोल देगी। इसका उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को पूर्वाह्न 9:15 बजे दिल्ली से ऑनलाइन रेलखंड का उद्घाटन करेंगे। मौके पर देवघर स्टेशन पर मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। उसमें सांसद डॉ. निशिकांत दुबे व ईस्टर्न रेलवे की जीएम गीतिका पांडेय, आसनसोल डीआरएम समेत रेलवे के अधिकारी मौजूद रहेंगे। समारोह कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से रेल मंत्री का संबोधन व उद्घाटन कार्यक्रम प्रसारित होगा। उद्घाटन समारोह की तैयारी को लेकर बुधवार को इस ट्रेन रेलवे की जीएम गीतिका पांडेय गुरुवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ देवघर पहुंचीं। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के अलावा आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम समेत अन्य अतिथि भी कार्...