देवघर, अगस्त 12 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला के मंगलवार को भी देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। घोरमारा बाजार से लेकर हिंडोलावरण तक कई स्थानों पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। यह भी पढ़ें- पीड़ा बनी पूजा, थकान बनी तपस्या... भोलेनाथ की भक्ति में निरंतर बढ़ रहे कांवरियाजाम के कारण परेशानियाँ वहीं हिंडोलाहराण-बासुकीनाथ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कहीं एक तो कहीं दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम में कांवरियों और श्रद्धालुओं के वाहन भी फंसे रहे। बताया गया कि बासुकीनाथ से देवघर लौटने वाले वाहनों को हिंडोलाहरण बाईपास होते हुए तपोवन के रास्ते देवघर भेजा जा रहा था। बड़ी संख्या में वाहनों के एक साथ हिंडोलाहरण पहुंचने के कारण देवघर-दुमका रेल ला...