देवघर, अक्टूबर 12 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा का त्योहार नजदीक आते ही मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में जुए का कारोबार तेजी से बढ़ने लगा है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, शाम ढलते ही अलग-अलग ठिकानों पर लोगों का जमावड़ा लगने लगता है। इनमें घोरमारा क्षेत्र में सबसे अधिक सक्रियता बताई जा रही है। प्रखंड के विभिन्न इलाकों में 50 से अधिक स्थानों पर जुआ खेला जा रहा है। इन ठिकानों पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की बाजी लगाए जाने की चर्चा है। हालांकि, इन स्थानों पर जुआ संचालित होने और दांव पर लगने वाली रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार घोरमारा में शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय के पीछे स्थित एक मुर्गी शेड, बैंक मोड़ के एटीएम के पास स्थित एक घर, देवघर-दुमका सीमा के निकट हथिया पुल के समीप एक निजी मकान के ...