देवघर, अक्टूबर 9 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि आगामी दुर्गा पूजा को लेकर जसीडीह पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जबकि हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। पूजा समितियों को आयोजन के लिए लाइसेंस लेना होगा और पंडाल में तैनात प्रत्येक वॉलिंटियर के पास पहचान-पत्र होना जरूरी होगा। इसे लेकर गुरुवार शाम जसीडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इंस्पेक्टर इंचार्ज दीपक कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: पूजा के दौरान पूजा पंडालों पर अश्लील गाने और डीजे साउंड सिस्टम पर रहेगी पा...