देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: जसीडीह। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर और अंडाल में एक साथ होने वाले दो बड़े निर्माण कार्यों के कारण दिसंबर में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। दुर्गापुर में आर्च ब्रिज संख्या- 396 ए को हटाने और अंडाल में फुट ओवर ब्रिज के गर्डरों की लॉन्चिंग के लिए रेलवे ने दो ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसके तहत 23 दिसंबर को हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 150 मिनट यानी ढाई घंटे पुनर्निर्धारित समय से चलेगी, जबकि बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 22 दिसंबर को बदले हुए मार्ग से परिचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित समय और मार्ग की जानकारी लेने की अपील की है। आसनसोल मंडल की ओर से 27 अक्टूबर को जारी सूचना के अनुसार, दुर्गापुर में आर्च ब्रिज हटाने और अंडाल में फुट ओवर ब्रिज के गर्डरो...