देवघर, सितम्बर 8 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर के रांगा मोड़-जटाही में एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर नकदी लूट ली गयी है। पीड़ित दुकानदार नरेश यादव के आवेदन पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण नरेश यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रोज की तरह दुकान पर काम कर रहे थे। उस समय पत्नी ललिता देवी व भगिना अभिषेक कुमार भी दुकान में मौजूद था। उसी दौरान बगल कमरे से लकड़ी निकालने गया था। आरोप है कि तभी फुलचन महथा, उसके पुत्र सोनू महथा और मोनू महथा सहित पिंटू महथा व अन्य आठ-दस लोग दुकान पहुंच गए।

आरोप और हमले का तरीका पीड़ित के अनुसार, फुलचन महथा ने अन्य लोगों को दुकान लूटने और जान से मारने का आदेश दिया। आरोप लगाया गया है कि उसके बाद पिंटू महथा ने लाठी और लोहे के रॉड से मारपीट शुर...