देवघर, नवम्बर 7 -- कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहारों पर राहत Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए देवघर नगर निगम ने अपने कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के हित में धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल की है। त्योहार के अवसर पर कर्मियों को आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा लंबित ग्रेच्युटी, पेंशन एवं वेतन का भुगतान किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए नगर आयुक्त सुलोचना मीना ने कहा कि देवघर नगर निगम द्वारा ग्रेच्युटी भुगतान के तहत जिन कर्मचारियों का ग्रेच्युटी राशि पांच वर्ष से अधिक समय से बकाया था, उन्हें बकाया ग्रेच्युटी राशि का 20 प्रतिशत भुगतान किया गया है। वहीं पांच वर्ष से कम अवधि से बकाया ग्रेच्युटी वाले कर्मचारियों को बकाया राशि का 10 प्रतिशत भुगतान किय...