देवघर, अगस्त 2 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। थाना मोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ के बाद शोक सभा व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार ईश्वर स्तुति, प्रार्थनोपासना, स्वस्तिवाचन एवं शान्तिकरण मंत्रों के पाठ से हुआ। इसके उपरांत ब्रह्म यज्ञ एवं देव यज्ञ संपन्न कराया गया। इस दौरान स्थानीय कुशमाहा निवासी दिवंगत सूबेदार अरविंद कुमार झा तथा वरिष्ठ पत्रकार महेश मिश्रा की दिवंगत माता की आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने दोनों दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: आर्य समाज के साप्ताहिक सत्संग का समापन कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ...