देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: देवघर/सारवां/प्रतिनिधि। देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर सारवां थानांतर्गत घोरपरास जंगल के आगे बंद पड़े पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी से 5.60 लाख रुपए छीन लिए। दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों में एक के पास पिस्टल थी। घटना दोपहर करीब 2:30-3 बजे के बीच की बतायी जा रही है। वारदात के बाद बदमाश अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यवसायी कुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी है। बलियाचौकी में कपड़े की दुकान है। दुर्गा पूजा के दौरान दुकान में हुई बिक्री से प्राप्त 5.60...