Deogarh News: त्रिकुट पहाड़ पर भूस्खलन के बाद ड्रोन से जांच, असंतुलित चट्टानों का लगाया जा रहा पता
देवघर, नवम्बर 25 -- Deogarh News: देवघर। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत त्रिकुट पहाड़ पर भूस्खलन के बाद विशाल चट्टान नीचे गिरने की घटना को वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। घटना के बाद लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है। विभागीय आदेश के अनुसार पिछले दो दिनों में दो अलग-अलग टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा ले चुकी है। वन विभाग के अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर पहाड़ की चोटी से इतनी विशाल चट्टान किस वजह से नीचे गिरी। साथ ही आसपास मौजूद अन्य चट्टानों की स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी तरह की अप्रिय घटना रोकी जा सके। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि पत्थर गिरने से आसपास के कई पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) के नेतृत्व में विभागीय स्तर पर घटना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.