देवघर, सितम्बर 21 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ रोड पर डिवाइन स्कूल के आगे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घटना में घायल नंदन पहाड़ के समीप रहने वाले सुरेंद्र कुमार झा के आवेदन पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बरमसिया साकेत विहार निवासी संजीव कुमार पांडेय उर्फ सोनू पर नशे की हालत में तेज गति से बाइक चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

घटना का विवरण थाना में दिए आवेदन के अनुसार, घटना 20 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। सुरेंद्र कुमार झा अपनी पत्नी के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। नंदन पहाड़ रोड स्थित डिवाइन स्कूल से कुछ आगे वे सड़क के बायीं ओर से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ...