देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: पालोजोरी, प्रतिनिधि। गुरुवार से शुरू हुए 3 दिवसीय यू डायस प्लस से संबंधित प्रशिक्षण का समापन शनिवार को अनारकली प्लस टू स्कूल के सभागार में हुआ। शनिवार को पालोजोरी अंचल के 5 संकुलों बसबुटिया, कुंजबोना, गुलालडीह, बसाहा व मटियारा क्लस्टर से जुड़े स्कूलों के प्रधानाचार्य या उनके प्रतिनिधि को यू डायस प्लस में शैक्षणिक क्षेत्र 2026-27 का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन गुरुवार को पालाजोरी के पांच संकुलों, मिडिल स्कूल पालाजोरी, शिमला ,चौधरी नवाडीह, ऊपर बंधा व शितलूडीह , संकुल से टैग स्कूलों के संयोजकों या उनके प्रतिनिधि को यू डायस प्लस से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के माध्यम से बीआरसी के एमआईएस जय किशोर मिश्रा व रिसोर्स शिक्षक जितेंद्र कुमार ने स्कूल के संयोजकों को स्कूल मॉड...