देवघर, अगस्त 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। 21 जुलाई 2026 को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर अंतर्गत ताजो बीबी, पति रुस्तम मियां, ग्राम मरीकडीह, प्रखंड मोहनपुर, जिला देवघर के एक गाय की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हो गई थी। इसे लेकर पीड़ित ने मुआवजा के लिए विभाग को लिखित आवेदन दिया था। जिसे लेकर विभाग द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में मुआवजा देने पर सहमति प्रदान की गई। इसे लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर कार्यालय में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के विद्युत कार्यपालक अभियंता नीरज आनन्द द्वारा पीड़ित ताजो बीबी को 30 हजार रुपए मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार, प्रधान लिपिक राजेश साह सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...