देवघर, अक्टूबर 13 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय सभागार में नगर आयुक्त सुलोचना मीना की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व वृद्धि एवं संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) वसूली की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए राजस्व संग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए गए। इस दौरान नगर आयुक्त ने सभी राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने आवंटित वार्डों में डोर-टू-डोर जाकर शत-प्रतिशत संपत्ति कर संग्रह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र का कोई भी करदाता कर भुगतान से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही कर भुगतान में आनाकानी करने वाले अथवा लंबे समय से बकाया रखने वाले करदाताओं को तत्काल नियमानुसार नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।

संपत्ति...