देवघर, जुलाई 22 -- Deogarh News: ​देवघर। देवघर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार और उनके क्लर्क पर प्रताड़ना को लेकर 12 महिला खिलाड़ियों द्वारा रांची प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर शिकायत के बाद मामले की जांच करायी जा रही है।

शिकायत और कार्रवाई मुख्यमंत्री द्वारा मामले को गंभीरता से लिए जाने के बाद उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा महिला खिलाड़ियों की बात सुनी गयी। महिला खिलाड़ियों ने कुछ मांगों के साथ कुछ शिकायतों से उन्हें अवगत कराया। उसके बाद उनके स्तर पर डीडीसी पीयूष सिन्हा व डीआरडीए डायरेक्टर को पूरे मामले की जांच सौंपी गयी है। डीडीसी ने मामले को लेकर बताया कि डीसी के निर्देश पर मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चियों के हित में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट जल्द स...