देवघर, अक्टूबर 11 -- महालया कार्यक्रम में नवदुर्गा की सांस्कृतिक प्रस्तुति Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। डिपसर देवघर में शनिवार को श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ महालया कार्यक्रम-2026 का आयोजन किया गया। संस्थान की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के उपाध्यक्ष, प्राचार्य, उप-प्राचार्या एवं आश्रम के अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रशिक्षु शिक्षिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं नारी शक्ति का सुंदर चित्रण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के उपाध्यक्ष असीम चटर्जी, प्राचार्य प्रो.डॉ.रजनीश पांडे एवं उप प्राचार्य प्रो. डॉ. बबीता कुमारी एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन और दीप ज्योति मंत्र के साथ हुआ। संस्थान...