देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन के पास हुए दो किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के अनुसार तीनों संदिग्धों को थाना बुलाकर घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। दोनों किशोर की हत्या मामले में पुलिस पूर्व में भी कई किशोरों और युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने घटना के संभावित कारणों, घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और मृतक के संपर्क में रहने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया है। बावजूद अब तक ठोस सुराग नहीं मिल सका है, जिससे हत्याकांड का उद्भेदन किया जा सके। मामले मे...