देवघर, नवम्बर 9 -- Deogarh News: जसीडीह थाना क्षेत्र के गंगटी गांव के समीप रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान देवघर नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन खोरादह निवासी 39 वर्षीय संजय वर्णवाल के रूप में हुई है। मृतक का पैतृक गांव सीमावर्ती बिहार प्रांत अंतर्गत जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलगोड़वा है। उधर घटना की सूचना मिलने पर जसीडीह थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया। उस क्रम में मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। जानकारी मिलने के बाद भाई लक्ष्मी मोदी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पहुंचकर शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, संजय रविवार सुबह पूज...