देवघर, सितम्बर 3 -- Deogarh News: जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव के समीप ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर नौ हजार रुपए छिनतई और रंगदारी मांगने की घटना को लेकर पीड़ित रोहित यादव के आवेदन पर जसीडीह थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए आवेदन में रोहित यादव ने बताया कि देवघर से ईंट बेचकर ट्रैक्टर लेकर अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान राजाडीह गांव के समीप तेलंगवाडीह निवासी धर्मवीर पासी, करण पासी समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका वाहन रोक ली। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट कर जेब में रखे नौ हजार रुपए जबरन छीन लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि सड़क से गुजरने पर रंगदारी देनी होगी। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...