देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि कुंडा के बैंगी विशनपुर गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने के दौरान हुए विवाद में मारपीट कर चार लोगों को घायल हो गए हैं। घटना में लोहे के रॉड और लाठी से हमला कर कई लोगों का सिर फोड़ने का आरोप लगाया गया है। वहीं, ट्रैक्टर की बैटरी खोलकर ले जाने की भी शिकायत की गई है। मामले को लेकर गांव निवासी किशोर कुमार मंडल ने आठ को नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजद आरोपियों में गजाधर राउत, महावीर राउत, केदार राउत, गुलेल राउत, वरुण राउत, रोशन राउत, दीपक राउत और बब्लू राउत शामिल है। सभी बैंगी विशनपुर गांव निवासी है। प्राथमिकी के अनुसार, घटना 26 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे की है। किशोर कुमार मंडल ट्रैक्टर से ईंट उतारकर घर लौटा था। ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा किया और नाश्ता करने घर चला गया। ...