Deogarh News: ट्रैक्टर के चपेट में आने से साइकिल चालक की मौत
देवघर, सितम्बर 10 -- Deogarh News: सोनारायठाढ़ी प्रतिनिधि बलिडीह हाट से घर लौट रहे थाना क्षेत्र के लकराखोंदा गांव निवासी साइकिल चालक बबलू यादव की ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बबलू साइकिल से बलीडीह हाट से शाम में घर जा रहा था। उसी क्रम में सोनारायठाढ़ी-बलीडीह मुख्य पथ पर मदरसा के समीप उसकी साइकिल तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। सूचना मिलते ही थानेदार रोहित कुमार दांगी सदलबल घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया। बतााया जाता है कि सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में बबलू यादव की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.