देवघर, अगस्त 25 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के चीरोडीह गांव में आर्थिक तंगी और ट्रैक्टर की किस्त के बढ़ते दबाव से परेशान 31 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोहित महथा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

आर्थिक परेशानियाँ मृतक की पत्नी कविता देवी ने वैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। पीड़िता के अनुसार पति रोहित पिछले कई महीनों से आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। कुछ समय पहले उसने अपने भाई के साथ मिलकर व्यवसाय करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर खरीदने के लिए दोनों भाईयों पर किस्त चुकाने की जिम्मेदारी थी। लेकिन ट्रैक्टर से अ...