देवघर, जुलाई 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर के बिलासी टाउन अवस्थित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शिव शंकर दास ने सोमवार को थाना में आवेदन देकर अज्ञात टोटो चालक के खिलाफ मोबाइल चोरी की शिकायत दी है। जिक्र है कि अपने बेटी का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे थे। बेटी को टोटो से उतारकर इमरजेंसी वार्ड ले जा रहे थे। उस दौरान मोबाइल टोटो पर छूट गयी। मौके का फायदा उठाते हुए टोटो चालक मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया। खोजबीन के बाद भी जानकारी नहीं मिली। दूसरे मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही। उसके बाद थाना पहुंचकर टोटो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...