देवघर, अगस्त 9 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान टोटो और टेम्पो चालकों से रंगदारी वसूली किया जा रहा है। इस मामले में सदर अस्पताल रोड के समीप रंगदारी देने से इनकार करने पर एक टेम्पो चालक के साथ मारपीट करने और वाहन का शीशा तोड़ने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में टेम्पो चालक के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

प्रदान की गई जानकारी प्राथमिकी के अनुसार रोहिणी निवासी 49 वर्षीय राज नारायण वर्णवाल टेम्पो चालक है। वह किराये पर टेम्पो चलाकर श्रावणी मेला के दौरान देवघर-जसीडीह के बीच कांवरियों और यात्रियों को लाने-ले जाने का काम करते हैं। चालक का आरोप है कि राम मंदिर मोड़ और सदर अस्पताल रोड के आसपास तीन-चार असामाजिक तत्वों ...