देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलौना गांव के पास सड़क पार करने के दौरान टोटो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल 58 वर्षीय गजानंद गोस्वामी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के पुत्र धनंजय गोस्वामी के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टोटो को पहले ही जब्त कर देवीपुर थाना में रखा है। वहीं, टोटो चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है।

दुर्घटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, तिलौना गांव निवासी धनंजय गोस्वामी ने बताया है कि उनके पिता गजानंद गोस्वामी 30 जुलाई को करीब दोपहर एक बजे बाथरूम जाने के लिए घर के पास पक्की सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक नया टोटो ई-रिक्शा वहां पहुंचा। वाहन पर नंबर अंकित नहीं था। आरोप है कि चा...