देवघर, जुलाई 11 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। अंचल के बोचबांध पंचायत के बाराबांक गांव में झुरी जंगल जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण करने पर सीओ से मुक्त कराने की गुहार लगाई गई। ग्रामीण सुरेश वर्मा, नरेश वर्मा जयदेव वर्मा आदि ने सीओ को लिखित शिकायत देकर जिक्र किया है कि बाराबांक मौजा के दाग नंबर 6 जो कि अनाबद खाता में झुरी जंगल किस्म की जमीन दर्ज है। उक्त जमीन पर गांव के ही दो ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। आरोपियों द्वारा जमीन पर जेसीबी से समतलीकरण करते हुए वहां लगे हरे-भरे पेड़ गिराकर प्रकृति बदलने का प्रयास किया जा रहा था। इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर आरोपी गाली-ग्लौज करते हुए झगड़े पर उतारू हो गए। उसके बाद ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत सीओ से की। वहीं शिकायत मिलते ही सीओ कृष्ण चंद्र सिंह म...